‘‘प्रेम‘‘ के प्ररंभिक अवस्था में प्रत्येक युवा की सोच

प्रायः देखा गया है कि ‘‘प्रेम‘‘ के प्ररंभिक अवस्था में प्रत्येक युवा की सोच इसी बात को लेकर उनका मन उलझा रहता है कि सामने वाला हमारे बारे में क्या सोचता है, उन्हें पसंद करता है भी या नहीं । कुछ इसी तरह की धरण पाले वे अनजाने मे गलतियॉ करके अपराध भी कर बैठते है तो कुछ सफल भी हो जाते है। यहॉ मामला दिल को छूने वाला है। लोगो मे हिचकिचाह बनी रहती है अदरवाईज दिल तो सबके पास है, कौन... अपने दिल की सुनना नही चाहता....? एक  सर्वेक्षण मे इस समस्या का हल खोज निकाला है।जो निम्नलिखित बिंदुओं पर आधारित है। यह सिर्फ महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरुषों की भी पसंद को प्रमाणित करते हैं ।

महिलाओं को आकर्षित करने वाले पुरुषो का ब्यक्तित्व
गंभीर भारी आवाज :- इस शोध की सबसे प्रमुख स्थापना यह है कि महिलाओं को वे पुरुष सबसे ज्यादा आकर्षित करते हैं जिनके बातचीत करने का तरीका बेहद नम्र और गंभीर हो और जो भले ही धीमी आवाज में बात करते हों, लेकिन उनकी आवाज में गहराई का प्रभाव होना चाहिए।

कोमल दिखने वाले पुरुष :- अभी तक मजबूत कद-काठी वाले युवकों को ही महिलाओं की पहली पसंद माना जाता था. लेकिन इस शोध ने इस भ्रांति को भी समाप्त कर यह साबित कर दिया है कि वे पुरुष जिनमें महिलाओं की तरह कोमल भाव की प्रधानता होती है, वे महिलाओं के सबसे पसंदीदा होते हैं।

लाल रंग :- आमतौर पर माना जाता है कि लाल, गुलाबी आदि जैसे रंग महिलाओं पर ही फबते हैं। लेकिन इस नए अध्ययन ने स्थापित किया है कि महिलाओं को वे पुरुष सबसे ज्यादा आर्कषित करते हैं, जिन्होंने लाल परिधान पहना होता है।

ताकतवर और मूडी :- इस अध्ययन की मानें तो महिलाओं को वे पुरुष सबसे अधिक आकर्षक लगते हैं जो स्वभाव से रुक्ष और मूडी होते हैं। वहीं महिलाऐ खुश रहने और हर समय मजाक करने वाले पुरुषों को सबसे कम पसंद करती हैं।

चेहरे पर निशान :- अकसर लोगों का यह मानना है कि चेहरे पर अगर कोई निशान पड़ जाए तो यह व्यक्ति के आत्मविश्वास पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। लेकिन ऐसा पुरुषों के मामले में शायद नहीं है। क्योंकि इस शोध के अनुसार महिलाएं उन पुरुषों को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं जिनके चेहरे पर निशान होता है।

पुरुष महिलाओ से किस बात से सबसे अधिक आर्कषित होते है:-
लाल परिधान में महिलाऐ :- जिस तरह महिलाओं को लाल रंग पुरुषों पर पसंद आता है उसी तरह लाल परिधान पहनी महिलाऐ भी पुरुषों को सबसे ज्यादा आकर्षक लगती हैं।

पुरुषों को नहीं भाता महिलाओं का मजाकिया स्वभाव :- ऐसा माना जाता है कि पुरुषों को चुलबुली युवतियां अत्याधिक पसंद आती हैं। लेकिन इस नए शोध ने इस तथ्य को भी गलत करार दिया है। क्योंकि पुरुषों को हर समय हंसती रहने और बोलने वाली महिलाऐ बिलकुल नहीं पसंद आती हैं। उन्हें वे महिलाएं बिलकुल नहीं पसंद आती हैं जो बेवजह की बातों पर हंसती रहें।

गहरे रंग के बाल :- पहले ऐसा समझा जाता था कि पुरुषों को हलके रंग की महिलाऐ मॉडर्न और स्टाइलिश लगती हैं। वहीं काले और भूरे बाल थोड़े आउट ऑफ फैशन समझे जाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। इस शोध के बाद पुरुषों की बदलती मानसिकता साफ दिखाई देती है। क्योंकि अब पुरुष सबसे ज्यादा पसंद उन महिलाओं को ही करते हैं, जिनके बाल काले या फिर भूरे होते हैं।

लंबी बांहें :- यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स, सिडनी के वैज्ञानिकों ने अपने शोध में यह पाया कि पुरुषों को लंबी बांहों वाली महिलाएं सबसे अधिक आकर्षक लगती हैं।

Post a Comment

0 Comments